HCL
Mother board not instal
- 09-24-2009
- 67
महोदय,
मैंने गांरटीसुदा एच.सी.एल. कम्प्यूटर्स को दिनांक 04.09.2009 को शिकायत दर्ज की कि मेरा कम्प्यूटर खराब है । तत्पश्चात उनका इंजीनियर दिनांक 05.09.2009 को घर पर आया और यह कहकर कम्प्यूटरर मदर बोर्ड ले गया कि यह खराब है और कल परसों तक ठीक होकर लगा दूंगा । महोदय उस दिन के बाद इनके सेंट्रल शिकायत केन्द्र नोएडा में कई फोन कर चुके हैं वे हर बार यह कह कर टाल दे रहे हैं इसके स्टेटस हम नहीं बता सकते लेकिन आपकी शिकायत फारवर्ड कर देते हैं । हमेशा उनका यही जवाब रहता है । उन्होंने फिर बाद में ग्रीन पार्क का नंबर दिया जिसे वे कभी नहीं उठाते । लेकिन बार-बार प्रेस करने के बाद उन्होंने एक मोबाइल नं. दिया जो मिस्टर कपिल का है जिसका नं. 9871116405 है जब इनसे बात हुई तो ये भी टालते रहे कई बार तो ये भी फोन नहीं उठाते थे । मगर करीब 22.09.2009 को मुझे कहा कि आपका मदर बोर्ड रानी बाग चला गया है और वहां से ही आपके घर पर लग जाएगा । मगर जब नहीं लगा तो मैंने उनसे पता मांगा तो उन्होंने बड़ी मुश्किल से एक मोबाइल नं. दिया जो कि मिस्टर योगेश के नाम था । जिसका नं. 9891040239 है जब इनसे बात की तो कहने लगे आज लग जाएगा । मगर शाम को फिर फोन किया तो होल्ड करा दिया और फिर करीब पांच मिनट बाद फोन काट दिया । उसके बाद जब भी इन्हें रिंग करो तो ये मेरा नं. देख कर फोन नहीं उठा रहे हैं । महोदय लगभग 20 दिन गुजर जाने के बाद भी मुझे अपनी शिकायत का स्टेटस नहीं मालूम चल रहा है । क्या आपके माध्यम से मेरी शिकायत का निराकरण हो सकता है । उचित सलाह दें
Company: HCL
Country: India