Inconsumercomplaints.com » Business & Finance » Review / complaint: Punjab National Bank - COMPLAINT FOR CASHIER | News #29391

Punjab National Bank
COMPLAINT FOR CASHIER

श्रीमान महाप्रबंधक

पंजाब नेशनल बैंक

मुख्य कार्यालय, ५,

संसद मार्ग, न्यू दिल्ली

विषय : जोधपुर राजस्थान की शाखा के कर्मचारी श्री त्रिलोक वैष्णव द्वारा दुर्व्यवहार करने हेतु.

श्रीमान जी,

उपरोक्त विषय में निवेदन है की जोधपुर में आपकी शाखा शास्त्री नगर में कैश काउंटर पर बेठने वाले कर्मचारी श्री त्रिलोक वैष्णव द्वारा दुर्व्यवहार किया जा रहा है. मैं दिनांक २८-१०-२००९ को सुबह ११:३० पर अपने खाते में ४०००/- कैश जमा करने गया तो मैंने श्री त्रिलोक वैष्णव से निवेदन किया की मेरे जमा कराये जा रहे पैसो की प्रविष्टि मेरे खाते में शीघ्र कर दे क्यूंकि मुझे ऑनलाइन रेलवे रेसर्वेशन करवाना है. जब दोपहर ३ बजे तक मेरे खाते में पैसे नहीं आये तो मैंने श्री त्रिलोक वैष्णव से कहा की मेरे खाते में अभी तक पैसे क्यूँ नहीं आये तो वो मुझे झल्ला के बोले की तुम्हारे स्पेशल के लिए में पहले एंट्री नहीं करता. हमारे पास और भी बहुत काम है. हम सिर्फ तुम्हारे लिए नहीं बैठे है. जब मैंने उनसे कहा की आप ऐसे क्यूँ बात कर रहे हो तो वोह बोले की तू कर क्या लेगा अगर मैं ऐसे बात करूँगा तो. मैंने कहा की में अपने सारे खाते यहाँ बंद करवा दूंगा और आपकी शिकायत कर दूंगा . तो वो बोले की करवा दो यहाँ किसको फर्क पड़ता है और तू ज्यादा मत बोल नहीं तो अच्छा नहीं होगा.

अतः आपसे अनुरोध है की श्री त्रिलोक वैष्णव की विरूद्व कारवाही की जावे ताकि भविष्य में कभी किसी भी कस्टमर को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

धन्यवाद

आपका शुभेछु

विनय कश्यप

कबीर नगर, जोधपुर

राजस्थान


Company: Punjab National Bank

Country: India

Category: Business & Finance

0 comments

Information
Only registered users can leave comments.
Please Register on our website, it will take a few seconds.




Quick Registration via social networks:
Login with FacebookLogin with Google