Inconsumercomplaints.com » Miscellaneous » Review / complaint: Aapkiawaz.com - Aapkiawaz.com | News #39952

Aapkiawaz.com
Aapkiawaz.com

महोदय, विश्व विख्यात न्यूज़ विडियों 35 भाषाओं में अनुवाद आदि की सुविधाओं से संपंन “आपकी आवाज़.कांम” बीएसईएस की लूट पर सीरीज़ प्रकाशित कर रही है। हमारी एक बीएसईएस की भष्ट्राचार व अनियमताओँ पर आधारित एक केस दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहा है। संभंव है कि शिकायतकर्ता की शिकायतों का निवारण न करने का कारण www.aapkiawaz.com बीएसईएस की लूट व अनियमताओं की खबर प्रकाशित करना हो।

इस समय मीटर के तेज चलने से संबंधित शिकायत आपसे है। शिकायतकर्ता ने बीएसईएस के लिखित शिकायत की कि एक पंखे और 1 सीएफएल के 6 घंटें प्रयोग पर 3 से 6 युनिट मीटर रीडिंग आमतौर पर बता रहा है। शिकायतकर्ता की सामान्तर मीटर लगाने, मीटर बदलने या लैब में टेस्ट कराने की मांग को बीएसईएस ने ठुकरा दी। जबकि बीएसईएस मैनुअल टेस्टिग की बात पर अड़ा है, जबकि शिकायतकर्ता व बीएसईएस के कर्मचारियों के अनुसार ये सब आंख में धूल झोकने से ज्यादा कुछ नहीं है। इस तरह प्रोग्रामिग की कमी को चेक नहीं किया जा सकता है, आपकी आवाज़.कांम ने बीएसईएस की लूट-भाग-2 में इसकी विस्तार से चर्चा की है।

अतः कृपया बताने का कष्ट करें कि इस संबंध में डीईआरसी का क्या निर्णय है? उपभोग्ता के संतोष के लिए सामान्तर मीटर लगाने, मीटर बदलने या लैब में टेस्ट कराने की मांग को सरिता विहार जोन द्वारा ठुकराये जाने को क्या डीईआरसी उचित समझता है? कृपया उत्तर जल्द से जल्द देने का कष्ट करें। ताकि बीएसईएस की लूट के भाग-3 में डीईआरसी राय को भी शामिल किया जा सके। सहयोग हेतु धन्यवाद।

“ये पत्र श्रीमति शीला दिक्षित- मुख्यमंत्री, दिल्ली, सचिव-डीईआरसी तथा सीईओं-बीएसईएस आदि को 2 हफ्ते पहले भेजा था लेकिन किसी नें भी कोई समाधान करने की बात तो रही दूर, ईमेल करके जवाब देने की शिष्टता नहीं निभायी। इसलिए आपसे सहयोग की आशा कर रहे है”। धन्यवाद।

निवेदक

एस.एम.मतलूब

मुख्य संपादक- आपकी आवाज़.कांम

ई-मेलः [email protected]

Mobile: 9911074884/ 26984545.

Website: www.aapkiawaz.com.


Company: Aapkiawaz.com

Country: India

Category: Miscellaneous

0 comments

Information
Only registered users can leave comments.
Please Register on our website, it will take a few seconds.




Quick Registration via social networks:
Login with FacebookLogin with Google