चुनाव के बाद जयपुर के हटवाडा पानी टंकी से पानी की सप्लाई पंचवटी कालोनी के लिये अधिकांश समय के लिये बन्द कर दी गयी है। जयपुर नगर निगम के चुनाव होने के बाद भाग्य से भाजपा की महिला इस क्षेत्र से विजयी हो गयी और उसके बाद कांग्रेस के सरकारी तंत्र ने जनता से बदला लेने के लिये पानी जो सबसे अधिक जरूरी है, की सप्लाई अधिकांश समय के लिये बन्द कर दी है। पंचवटी कालोनी हटवाडा पानी की टंकी से जुडी है, और यहां से पानी की सप्लाई असमान जमीनी स्तर होने के कारण पाइप लाइन के रास्ते मे चलने वाले ट्यूववैलों के रास्ते पाइपों को भरने का काम चलता है। लेकिन जब से चुनाव खत्म हुये है और प्रत्यासियों के रिजल्ट आये है, पानी की सप्लाई अधिकांश समय के लिये बन्द कर दी गयी है।
0 comments